पाठ 6 दक्षिण अफ्रीका में बैरिस्टर गांधीजी का पुनरागमन

MP Board Class 8th Solution For Hindi Medium Sahayak Vachan म.प्र. बोर्ड कक्षा 8th का संपूर्ण हल सहायक वाचन

खण्ड 3 महात्मा गांधी 

पाठ 6 दक्षिण अफ्रीका में बैरिस्टर गांधीजी का पुनरागमन

प्रश्न 1. गाँधीजी को दूसरी बार अफ्रीका क्यों जाना पड़ा?
उत्तर-अफ्रीका में अन्याय के विरुद्ध विद्रोह की आग धीरे-धीरे प्रज्ज्वलित हो रही थी। उसे नियन्त्रण में रखने के लिए सुलगाने वाले की आवश्यकता आ पड़ी थी। अतः इस कार्य के संगठन तथा संघर्ष के लिए गाँधीजी को दूसरी बार अफ्रीका जाना पड़ा।
प्रश्न 2. गोरों ने गाँधीजी को डर्बन बन्दरगाह पर उतरने से क्यों रोका?

उत्तर-अंग्रेज गाँधीजी के कुशल संगठन तथा संघर्ष शक्ति की क्षमता से भली-भाँति परिचित थे। गोरे चाहते थे कि गाँधीजी अप्रवासी भारतीयों से दूर रहें ताकि वे उन्हें अपने दमन एवं शोषण का शिकार बनाते रहें। इसलिए गाँधीजी को उन्होंने डर्बन बन्दरगाह पर उतरने से रोका।
प्रश्न 3. वे इस कार्य में कहाँ तक सफल हुए?
उत्तर-इस बार भी गाँधीजी को अमानवीय एवं उद्दण्डतापवूक व्यवहार सहन करना पड़ा। परन्तु गाँधीजी के प्रबल संगठन एवं संघर्ष शक्ति के आगे वे सफल नहीं हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *