पाठ 4 प्राणायाम

MP Board Class 8th Solution For Hindi Medium Sahayak Vachan म.प्र. बोर्ड कक्षा 8th का संपूर्ण हल सहायक वाचन

खण्ड 2 योग शिक्षा

पाठ 4 प्राणायाम

प्रश्न 1. प्राणायाम का क्या अर्थ है ? समझाइए।

उत्तर- प्राणायाम दो शब्दों से मिलकर बना है-प्राण अर्थात् वह वायवीय शक्ति जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में व्याप्त है और वायु की अपेक्षा सूक्ष्म है। आयाम अर्थात् विस्तार, फैलाव, नियन्त्रण है। इस प्रकार प्राणायाम का अर्थ प्राण की साधना, प्राण का विस्तार है।

प्रश्न 2. प्राणायाम के लाभ बताइए।

उत्तर-प्राणायाम के लाभ-

(i) प्राणायाम से शरीर के सभी विकार दूर होते हैं।

(ii) इससे प्राणशक्ति में वृद्धि होती है।

(iii) गले से सम्बन्धित रोग दूर होते हैं। स्वर मधुर बनता है

(iv) थायराइड सम्बन्धी बीमारियाँ ठीक होती हैं।

(v) आन्तरिक एवं मानसिक शान्ति मिलती है।

(vi) स्मृति बढ़ाने में सहायक है

(vii) शरीर सुन्दर, सुडौल, शक्तिशाली एवं तेजस्वी बनता है।

(viii) शरीर में स्फूर्ति रहती है।

(ix) पाचन शक्ति में वृद्धि होती है।

प्रश्न 3. उज्जायी प्राणायाम में कौन-सा बन्ध लगाया जाता है?

उत्तर-उज्जायी प्राणायाम में जालन्धर बन्ध लगाया जाता है।

प्रश्न 4. कौन से प्राणायाम से स्वर मधुर होता है ?

उत्तर-उज्जायी प्राणायाम से स्वर मधुर होता है।

प्रश्न 5. कपालभाति का शाब्दिक अर्थ लिखिए।

उत्तर-कपालभाति का शाब्दिक अर्थ शोधन क्रिया है।

प्रश्न 6. कपालभाति के लाभों को लिखिए।

उत्तर–कपालभाति के लाभ-

(1) जुकाम, खाँसी, दमा, भय आदि फेफड़ों से सम्बधित रोगों से छुटकारा मिलता है।

(2) हृदय शुद्ध होता है।

(3) आयु में वृद्धि होती है।

प्रश्न 7. भस्त्रिका प्राणायाम किसे नहीं करना चाहिए ?

उत्तर-फेफड़ों से सम्बन्धित रोगों से पीड़ित व्यक्ति को भस्त्रिका प्राणायाम नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 8 , गर्मी के दिनों में कौन-सा प्राणायाम नहीं करना चाहिए?

उत्तर-गर्मी के दिनों में भस्त्रिका प्राणायाम नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 9. भामरी प्राणायाम करने की विधि लिखिए।

उत्तर-भामरी प्राणायाम करने की विधि-

(i) ध्यान के किसी एक आसन से बैठ जाएँ।

(i) दोनों हाथ के अंगूठे से कान बन्द करके शेष अंगुलियों से आँखों को डकते हुए चेहरे पर स्थापित करें।

(ii) श्वास भर कर नाक से भ्रमर जैसी आवाज निकालें। इसेसे 10 बार करें।

प्रश्न 10. स्मृति बढ़ाने तथा मानसिक तनाव दूर करने में कौन-सा प्राणायाम सहायक है ?

उत्तर-स्मृति बढ़ाने तथा मानसिक तनाव दूर करने में भ्रामरी प्राणायाम सहायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *